चम्पावत, मई 13 -- चम्पावत। श्री ब्यानधुरा ऐड़ी देवता का डोला तलियाबांज लाया गया। पंडित मोहन जोशी के मार्ग निर्देशन में नौलापानी, झालाकूड़ी, मथियाबाज, बयाला, बुढम, सुकनी, बकोरिया के प्रमुख छड़ीदारों ने पैदल 15 किलोमीटर की नंगे पांव पदयात्रा की। बुढम, कठौल, पाटली,अमगढी, मथियाबांज में डोले का भव्य स्वागत किया गया। देर सायं डोला यात्रा को तलियाबांज ऐड़ी देवता के मंदिर में पहुंचाया गया। जहां पर रात्रि भर अखंड जागरण हुआ और देव जागरण में डांगरो ने लोगों की दैविक और प्रेतबाधा संबंधी समस्याओं का समाधान किया। इस अवसर पर श्री ब्यानधुरा मंदिर समिति की ओर से उपस्थित श्रृद्धालुओं को पेयजल, चाय, भोजन उपलब्ध कराया गया। जागरण में धूरा, चौड़ाकोट, बयाला, मथियाबांज, बुढम, बकौरी, सुकनी, डांडा, ककनई, नौलापानी, झालाकूडी, चल्थी, सिलाड़, आमखरक, बृजनगर, सिलाड़, बम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.