बिजनौर, जनवरी 17 -- इन दिनों सोशल मीडिया पर हैरान कर देने वाली सूचना तेजी से वायरल हो रही है। वायरल पोस्ट में एक युवक का फोटो साझा करते हुए लोगों से पहचान और जानकारी देने की अपील की जा रही है। मामला मोहल्ला कस्बा स्थित मियां वाली मस्जिद से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां से युवक शादी के नाम पर बर्तन ले गया, लेकिन तय समय बीत जाने के 15 दिन बाद भी बर्तन वापस नहीं किए गए। वायरल संदेश के अनुसार युवक ने अपना नाम अदनान पुत्र रिहान, निवासी पीर का बाजार बताया था। युवक 30 दिसंबर को शादी का हवाला देकर मस्जिद से बर्तन ले गया था। जाते समय उसने एक मोबाइल नंबर भी लिखवाया ताकि जरूरत पड़ने पर संपर्क किया जा सके। लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब वही नंबर लगातार बंद या स्विच ऑफ आ रहा है और युवक का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। बर्तन न लौटाए जाने और संपर्क न हो ...