कानपुर, जनवरी 31 -- कानपुर। बेकनगंज के तलाक महल में शनिवार को तीन दुकानों में आग लग गई। दो भाइयों की मिठाई दुकान के साथ तीन दुकानें जलकर खाक हो गईं। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इस दौरान बिरयानी दुकान में सो रहे दो लोगों को सुरक्षित निकाला गया। तलाक महल निवासी मो. शमीम के मुताबिक उनकी मिठाई की दो दुकानें है। पहली मंजिल पर उनका परिवार रहता है। शनिवार को दुकान में आग लग गई। कुछ ही देर में बगल की बिरियानी की दुकान भी आग की चपेट में आ गई। जिसके बाद उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लाटूश रोड से दो फायर टेंडर और कर्नलगंज से एक गाड़ी मौके पर पहुंची। आग बुझाने के साथ ही अंदर फंसे किरायेदारों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दुकानों में रखे एलपीजी सिलेण्डरों को भी बाहर निकाला गया। इसी दौरान फायर ब्रिगेड कर्मियों को पता ...