बरेली, फरवरी 6 -- आंवला। दहेज की मांग पूरी न करने पर शौहर ने विवाहिता को तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। महिला ने ससुरालियों पर दहेज़ उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कस्बे की निवासी हिना ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका निकाह 2023 में साहिल थाना वेलकम नगर, दिल्ली के साथ हुआ था। ससुराल वालों ने दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग करते हुए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि पति ने 15 दिसंबर को तीन बार तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया, तब से मायके में ही रह रही है। पुलिस ने पति साहिल, ससुर साबिर, सास अफसाना, जेठ आदिल, जेठानी सहरीन, ननद अफसा, रुखसार आदि पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.