कौशाम्बी, जुलाई 9 -- कोर्ट के बाहर मंझनपुर ब्लाक में बुधवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट की वजह थी तलाक। लड़की-लड़का पक्ष एकसाथ रहने के लिए तैयार नहीं थे। तलाक होने के बाद सामान के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। इस पर एक-दूसरे को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। परिवार न्यायालय के बाहर बुधवार को लड़की व लड़का पक्ष तलाक के मामले में आए थे। तलाक होने पर लड़का पक्ष ने दहेज में मिला सारा सामान वापस कर रहा था। इसी दौरान सामान की वापसी को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस का कहना है कि देर शाम तक किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...