देवघर, फरवरी 22 -- मधुपुर, प्रतिनिधि। तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर एक करोड़ की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। मामले में आरोपी युवक की तलाश करते हुए बंगाल पुलिस टीम शनिवार को मधुपुर पहुंची है। पुलिस ने बताया कि मुर्शिदाबाद रघुनाथगंज के उमरपुर में तलाकशुदा महिला का मार्केट कॉम्प्लेक्स है। इसी मार्केट कांप्लेक्स में आरोपी युवक कंप्यूटर का बिजनेस करता था। इसी दौरान युवक का महिला के साथ अच्छा संबंध हो गया। युवक तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर बिजनेस के नाम पर बैंक अकाउंट और नकद करीब एक करोड़ रुपए ठग लिया। जनवरी 2025 से करीब 60 लाख रुपए बैंक अकाउंट से लिया शेष राशि नकद या अन्य माध्यमों से लिया। बताया जाता है मुर्शिदाबाद निवासी युवक का ससुराल स्थानीय मीना बाजार मोहल्ले में है। तलाकशुदा महिला को जब ठगी का अहसास हुआ तब मामला दर्ज करा...