मुजफ्फर नगर, जनवरी 5 -- बुढ़ाना। युवक ने अपनी तलाकशुदा पत्नी की अश्लील वीडियो वायरल कर दी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुढ़ाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि उसकी पुत्री ने 8 माह पूर्व जिला सहारनपुर थाना देवबन्द क्षेत्र के गांव अम्बेहटा निवासी सद्दाम पुत्र अहसान से कोर्ट मैरिज की थी। दोनों कुछ दिन तक अच्छे से रहे। उसी समय सद्दाम ने उसकी पुत्री की अपने मोबाइल से निवस्त्र वीडियो बना ली। तभी से सद्दाम उसकी पुत्री को यातनायें देने लगा। सद्दाम ने उसकी पुत्री को बीते 26 नवम्बर को एक समझोते के तहत अलग अलग रहने के लिए तलाक दे दिया। उसके बाद उसने अपनी तलाकशुदा पत्नी की अश्लील वीडियो उसके पुत्र, दूसरी पुत्री व अन्य लोगों को सोशल मीडिया पर भेज दी। उसका पुत्र सऊदी अरब मे...