कानपुर, जनवरी 31 -- कानपुर। तलाकमहल लालकुआं में शनिवार सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। दोमंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित बिरयानी और मिठाई की दो दुकानें अचानक धधक उठीं। देखते ही देखते लपटें पहली मंजिल तक पहुंच गईं। वहीं, पहली व दूसरी मंजिल पर रह रहे मकान मालिक और उनका परिवार व किरायेदार फंस गए। वहीं बिरयानी की दुकान में सो रहे दो कर्मचारी भी धुएं में घिर गए, जिन्हें फायर कर्मियों ने शटर खुलवाकर बाहर निकाला। घटना की जानकारी पड़ोसी अयाज अहमद ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। लालकुआं और सुनार मार्केट फीडर से बिजली भी बंद कराई गई। लाटूश रोड, फजलगंज और कर्नलगंज फायर स्टेशन की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तलाकमहल लालकुआं निवासी मो. शमीम के दो मंजिला मकान के भूतल पर हाजी जाहिद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.