पाकुड़, फरवरी 24 -- पाकुड़िया प्रखंड के तलवा क्षेत्र में 22 फरवरी 2026 की रात करीब 11:30 बजे एक सड़क दुर्घटना हुई। बताया जा रहा है कि युवक की बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई, जिसके बाद वह जोरदार तरीके से गिर पड़ा। हादसा इतना गंभीर था कि युवक को सिर और शरीर में गहरी चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश हो गया। मृतक की पहचान इवानुयुस मुर्मू (उम्र लगभग 25 वर्ष), पिता - अन्थोनी मुर्मू, निवासी - कुतुबपुर, थाना - महेशपुर, जिला - पाकुड़ के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल युवक को तत्काल पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी हालत को अत्यंत गंभीर बताया और तुरंत उपचार शुरू किया। पूरी रात चिकित्सकीय प्रयास जारी रहे, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर अंदरूनी चोटों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.