पीलीभीत, अप्रैल 30 -- थाना माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम कटपुरा निवासी मंजीत सिंह पुत्र हरवंश सिंह ने थाना गजरौला पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि 28 अप्रैल को शाम पांच बजे उसको तनवीर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी ग्राम भोपतपुर सकरिया थाना गजरौला ने उसको अपने घर पर बुलाया। वहां किसी बात को लेकर तनवीर सिंह का अपने भाई अरस सिंह से विवाद हो गया। अरस सिंह ने अचानक उसके ऊपर तलवरा से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। पूर्व में तनवीर सिंह का एक्सीडेंट हो गया था। जिसपर वह तनवीर सिंह को उसके घर छोड़ आया था। इसी बात को लेकर अरस सिंह उससे रंजिश मानता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.