सहारनपुर, जनवरी 25 -- सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव में एक युवक के घर में घुसकर जानलेवा हमला करने और लगातार दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव मवी खुर्द निवासी गोपाल सिंह पुत्र राजपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 जनवरी को सुबह गांव का ही रहने वाला आशु पुत्र जुम्मन जबरन उसके घर में घुस आया। आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आशु ने देशी तमंचा गोपाल सिंह की छाती पर सटा दिया और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा। शोर सुनकर पत्नी रीना, पड़ोसी किरण व अन्य लोग मौके पर पहुंचे, तब कहीं जाकर पीड़ित की जान बच सकी। आरोप है कि जाते समय आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और अगले दिन 20 जनवरी की शाम आरोपी आशु फिर अज्ञात...