कानपुर, फरवरी 2 -- कल्याणपुर। पनकी में 26 जनवरी को निकाली गई एक रैली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बाइक में पीछे बैठा हिस्ट्रीशीटर तलवार लहराकर चल रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में रैली के आगे चल रही बाइक पर पीछे बैठा पनकी थाने का हिस्ट्रीशीटर खुलेआम तलवार लहराते हुए दिखाई दे रहा है। साथ ही रैली में शामिल कई बाइक सवार यातायात नियमों की भी अनदेखी करते हुए नजर आ रहे हैं। रैली में शामिल किसी युवक ने यह वीडियो बना अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दिया। पनकी थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.