बिजनौर, फरवरी 22 -- सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक तलवार लहराता हुआ दिखाई दिया। तलवार से एक युवक के नाक और हाथ में गंभीर चोटें भी आई हैं। सूचना पर पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शनिवार रातय एक युवक का तलवार लहराते हुए वीडियो वायरल हो गया। बताया गया कि जो युवक तलवार लहरा रहा है वह नशे में था। मामला नजीबाबाद के गाजीपुर कुतुब मौजपुर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ग्राम गाजीपुर कुतुब मौजपुर में मुकेश की नशे में किसी बात पर कहासुनी हो गई। जिस पर उसने तलवार लहरानी शुरु कर दी। जब उसे समझाने के लिए राजवीर आया तो उसके नाक व हाथ में गंभीर चोटें आईं। इस संबंध में सीओ नजीबाबाद नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी मुकेश का शांति भंग के अंतर्गत चालान कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.