भागलपुर, जनवरी 30 -- भागलपुर। भागलपुर तलवारबाजी संघ की आर्शी आनंद और श्रुति प्रिया राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में भाग लेने के लिए गुरुवार को मणिपुर की इंफाल रवाना हुई। संघ के महासचिव राजेश कुमार साह ने बताया कि 29 जनवरी से तीन फरवरी तक इम्फाल में 69वीं स्कूल गेम्स अंडर 19 फेंसिंग चैंपियनशिप का आयोजन होगा। बिहार टीम में भागलपुर के दो खिलाड़ी का चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार, प्राचार्या सिस्टर आशा, उप प्राचार्या सिस्टर जैकलिन, को-ऑर्डिनेटर सिस्टर प्रीसका, संघ के अध्यक्ष डॉ. तपन घोष, उपाध्यक्ष डॉ. पवन पोद्दार, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. शाहिद रज़ा जमाल, डॉ. राजेश नंदन, संयुक्त सचिव राजीव रंजन, मारवाड़ी व्यायामशाला के सचिव नंद किशोर पोद्दार, आशीष सर्राफ ने शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...