चमोली, नवम्बर 27 -- उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी अध्ययन केंद्र से संबद्ध राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में 2 दिसंबर को नि:शुल्क पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा। वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष डॉ. सेराज मोहम्मद ने बताया कि मेले में प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण पुस्तकों का निशुल्क वितरण किया जाएगा। अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. शंकर राम ने कहा कि पुस्तक मेला प्रातः 10 बजे लाल बहादुर शास्त्री सभागार में शुरू होगा। तलवाड़ी, ग्वालदम, थराली और नारायणबगड़ क्षेत्र के सभी नागरिकों व विद्यार्थियों को इसमें शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.