गुमला, दिसम्बर 26 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के तर्री पार्क के समीप गुरूवार दोपहर को कार की टक्कर से बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो में जोराग निवासी 35 वर्षीय गंदूर लोहरा, 25 वर्षीय प्राणी देवी, 7 वर्षीय आरती कुमारी और 5 वर्षीय प्रीति कुमारी शामिल हैं।घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया। जानकारी के अनुसार सभी बाइक पर सवार होकर डुमरडीह की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक कार ने टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर के बाद सभी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...