पूर्णिया, फरवरी 15 -- अमौर, एक संवाददाता। अमौर प्रखण्ड के विष्णुपुर मंडल के क्षेत्र अन्तर्गत तरौना घाट पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष को लेकर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। विष्णुपुर मंडल पालक जिला कार्यवाहक दीपक मंडल के मार्गदर्शन में आयोजित इस एक दिवसीय सम्मेलन की अध्यक्षता सुरज विश्वास ने की। सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सम्मेलन में विहिप के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार, संतोष कुमार पुगालिया, दीपक मंडल, राजेश कुमार सिंह आदि ने सम्मेलन में पहुंचे दस हज़ार से अधिक सनातनियों को जाति के बंधनों को तोड़कर हिन्दुत्व के भाव से एकजुट रहने का आह्वान किया। वक्ताओं ने संघ के 100 वर्षों के कालखंडों को विस्तार से बताते हुए संघ को सर्वस्पर्शी एवं सर्वव्यापी बनाने के लिए कार्यकर्मों को हर घर तक पहुंचाने का आ...