पूर्णिया, जनवरी 5 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड के तरोना गांव में रविवार को महर्षि मेंही संतमत सत्संग का आयोजन अरविंद विश्वास के परिसर में भक्ति, भजन और प्रवचन के साथ श्रद्धा भाव से संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सत्संग में स्वामी गणेशानंद बाबा, कृष्ण पलाल बाबा, अर्जुन बाबा, धुरी लाल बाबा, सुरेश दास, झलकेश्वर दास, उपेंद्र दास सहित कई संत-महात्माओं ने भाग लेकर सत्संग की शोभा बढ़ाई। मुख्य प्रवचन में स्वामी गणेशानंद बाबा ने जीवन में सत्संग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संतमत सत्संग का मूल उद्देश्य अंतरंग साधना, ध्यान, योग और नैतिक आचरण के माध्यम से ईश्वर प्राप्ति का मार्ग दिखाना है। उन्होंने बताया कि मनुष्य को स्थूल संसार के अंधकार से निकलकर पहले भौतिक प्रकाश और फिर निराकार प्रभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.