छपरा, फरवरी 18 -- तरैया। तरैया रेफरल अस्पताल में हुए प्रसव के एक वर्ष बाद 706 प्रसवित महिलाओं के खातों में प्रोत्साहन राशि के रूप में कुल 9 लाख 88 हजार 400 रुपये का भुगतान किया गया। अस्पताल प्रभारी डॉ. आलोक बिहारी शरण एवं लेखापाल पुष्पेंद्र कुमार पीयूष ने बताया कि एक वर्ष से लंबित भुगतान को खातों के माध्यम से संबंधित महिलाओं को भेज दिया गया है। खाते में राशि पहुंचते ही महिलाओं में खुशी का माहौल देखा गया। पंचायतों में राजस्व स्रोत बढ़ाने को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण तरैया । प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार कक्ष में बुधवार को पंचायतों के राजस्व स्रोत बढ़ाने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुखिया, पंचायत सचिव एवं प्रखंड कार्यपालक सहायकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में पंचायत क्षेत्रों में लगने वाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.