छपरा, फरवरी 22 -- तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड के सभी विद्यालयों में अब पढ़ाई के साथ-साथ संगीत की मधुर सरगम भी गूंजेगी। तबले की धमाल, नाल व मृदंग की थाप, झांझ की झंकार और केशियो की मधुर तान से स्कूल परिसर जीवंत हो उठेंगे। शिक्षा विभाग द्वारा प्रखंड के 13 उच्च विद्यालय, 43 मध्य विद्यालय एवं 64 प्राथमिक विद्यालयों को वाद्ययंत्र उपलब्ध कराए गए हैं। विद्यालयों में छात्रों के बीच उत्साह और खुशी का माहौल देखा जा रहा है। तरैया मिडिल क्लास, आकुचक मिडिल स्कूल, पचभिंडा मिडिल स्कूल एवं परौना उत्क्रमित हाई स्कूल में छात्र-छात्राएं और शिक्षक अभ्यास कर रहे हैं। विद्यालयों में संगीत शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। - श्रीनाथ बालाजी वार्षिक महोत्सव महायज्ञ पूजा समिति का गठन तरैया। प्रखंड के भटगाई गांव स्थित बालाजी मंदिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.