छपरा, दिसम्बर 18 -- फोटो- 2 तरैया के फरीदनपुर मठिया बाजार पर गुरुवार को आयोजित भिखारी ठाकुर जयंती में गीत की प्रस्तुति करते कलाकारगण तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड के फरीदनपुर मठिया बाजार में गुरुवार को बजरंग सेवा समिति के तत्वावधान में भोजपुरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले महान लोककवि भिखारी ठाकुर की 138वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य हरिशंकर सिंह, दूरदर्शन गायक अनुलाल श्रीवास्तव व व्यवसायी ओमप्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से भिखारी ठाकुर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद भिखारी ठाकुर की अमर रचनाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। लोकगायक सच्चिदानंद राय ने 'बटोहिया', अनुलाल श्रीवास्तव ने 'पिया गइलें कलकतवा', अनिल राम ने 'पिया राम नाम के रस घोटी', व्यास राकेश गिरि ने '...