छपरा, दिसम्बर 27 -- मढ़ौरा अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर गठित मेडिकल टीम ने की जांच तरैया, एक संवाददाता। मढ़ौरा अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर गठित मेडिकल टीम ने सोमवार को तरैया में स्वास्थ्य संस्थानों की जांच की। इस दौरान अवैध रूप से संचालित एक अल्ट्रासाउंड केंद्र, दो नर्सिंग होम और एक क्लिनिक को सील कर दिया गया। तरैया-देवरिया रोड स्थित न्यू आरोग्य केंद्र अस्पताल और पवन अल्ट्रासाउंड सेंटर, तरैया-मुरलीपुर स्थित मां सेवा सदन नर्सिंग होम तथा तरैया-रामबाग स्थित त्रिमूर्ति सेवा सदन को टीम ने कार्रवाई करते हुए सील किया। फर्जी-अवैध संस्थानों की सूची में शामिल बताए गए अस्पतालों में श्रीराम लेप्रोस्कोपिक सेंटर, त्रिमूर्ति सेवा सदन, , शिवम क्लिनिक , मां उमरावती इमरजेंसी हॉस्पिटल, ब्रिमस हॉस्पिटल, जीवनदान हॉस्पिटल, स्वस्तिक हॉस्पिटल, मां इमरजेंस...