छपरा, फरवरी 23 -- 6 तरैया के मजदूर युवक की बंगलौर में मौत के बाद रोते बिलखते परिजनगण तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सानी खराटी गांव के एक मजदूर युवक की बंगलौर में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान नीरज महतो (18 वर्ष), पिता उमेश महतो के रूप में हुई है। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। मृतक के पिता उमेश महतो ने बताया कि उनके पुत्र के सिर में चोट लगी थी और उसका इलाज बंगलौर के कगनीपुरा अस्पताल में चल रहा था, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि एक राजमिस्त्री ठेकेदार उसे मजदूरी के लिए घर से ले गया था, लेकिन चोट कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है। कगनीपुरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। नीरज तीन भाइयों में सबसे बड़ा और परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। घटना के बाद मां माया देवी का रो-रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.