छपरा, जनवरी 5 -- तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड के तरैया बीआरसी परिसर में सोमवार की सुबह नियोजित शिक्षकों की एक बैठक परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के अध्यक्ष रंजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। उपस्थित शिक्षकों ने सक्षमता परीक्षा-05 का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। अध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि राज्यकर्मी बनाने के नाम पर नियोजित शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक बनाने के पीछे आर्थिक बजट के बोझ को कम करने की राजनीति सरकार कर रही है। नियोजित शिक्षकों को उनके अधिकार से सरकार उन्हें वंचित करना चाह रही है। शिक्षक नियमावली 2020 जो नियोजित शिक्षकों के पक्ष में है सरकार उसे समाप्त कर देना चाहती है। सभा को दिनेश कुमार,ललन सिंह,कांत सिंह मुन्ना,नारायण सहनी व अन्य ने संबोधित किया।मौके पर मो.मासूम,टिंकू कुमारी,राजेश सिंह,राधिका कुमारी,चितरंजन सिंह,ओमप्रकाश सिंह,अतुल सिं...