छपरा, जनवरी 11 -- तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड के विभिन्न गांवों में इन दिनों नीलगायों के बढ़ते आतंक ने किसानों की रातों की नींद और दिन का चैन छीन लिया है। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए रात-भर खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं, लेकिन इसके बावजूद नीलगायों का झुंड खेतों में घुसकर गेहूं, आलू और खेसारी जैसी मुख्य फसलों को भारी नुकसान पहुँचा रहा है। मेहनत पर पानी फेर रहे नीलगायों के झुंड प्रखंड के कई इलाकों में नीलगायों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है। खेतों में 10 से 15 की संख्या में नीलगायों का झुंड अचानक धावा बोल देता है। ये न केवल फसलों को खाते हैं, बल्कि अपने पैरों से रौंदकर पूरी क्यारी को नष्ट कर देते हैं। हरखपुरा गांव के किसान राजकिशोर सिंह, अमरेंद्र सिंह, बलवंत सिंह और टूना सिंह ने अपना दर्द साझा कर...