अलीगढ़, नवम्बर 27 -- अलीगढ़। माहेश्वरी ग्राउंड पर हरिगढ़ वार्ष्णेय क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित टी-11 ब्लास्ट टूर्नामेंट का लीग मैच एचवीसीसी ब्लास्टर्स व एचवीसीसी ग्लेडिएटर के मध्य खेला गया। ब्लास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। ब्लास्टर्स के बल्लेबाज तरुन सैमसंग ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। 36 गेंदों में पांच चौके और 13 छक्कों के मदद से 108 रन बनाए। ये उनका टी ब्लास्ट टूर्नामेंट का दूसरा शतक था। ग्लेडिएटर की तरफ से गौरांग वार्ष्णेय ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्लेडिएटर की टीम शुरुआत बहुत खराब रही। 26 रन के स्कोर पर तीन खिलाड़ी आउट हो गए। ब्लास्टर्स की अच्छी गेंदबाजी से ग्लेडिएटर टीम के एक के बाद एक आउट होते चले गए और 11 ओवर में नौ विकेट पर 108 रन ही बना सके। ब्लास्टर्स की तरफ...