दरभंगा, जुलाई 23 -- दरभंगा। किशोर न्याय बोर्ड, दरभंगा की प्रधान दंडाधिकारी मोहिनी कुमारी, सदस्य रामबाबू सिंह व आराधना कुमारी ने मंगलवार को मंडल कारा, दरभंगा स्थित तरुण वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था समुचित एवं संतोषजनक पाई गई। उन्होंने किशोर-किशोरियों से संबंधित वादों का विवरण लिया। वैसे किशोर-किशोरी जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम है, के वाद को किशोर न्याय बोर्ड में स्थानान्तरण के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार व संबंधित न्यायालय को तत्काल प्रभाव से सूचना निर्गत करने का निर्देश दिया गया। मौके पर जेल अधीक्षक स्नेहलता भी थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...