बिहारशरीफ, फरवरी 9 -- जिला क्रिकेट लीग : तरुण क्लब ने एसआर क्लब को 26 रन से हराया फोटो चेवाड़ा मैच : मोनू शर्मा को मैन आफ दी मैच का पुरस्कार देते जिला क्रिक्रेट संघ के अधिकारी । चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के आजाद मैदान पर खेले जा रहे अशोक कुमार मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग का दूसरा मुकाबला तरुण क्लब, मकदुमपुर और एसआर क्लब, शेखपुरा के बीच खेला गया। मोनू शर्मा के शानदार शतकीय पारी की बदौलत मकदुमपुर ने शेखपुरा को 26 रन से पराजित कर दिया। मकदुमपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीस ओवरों में पांच विकेट पर 220 रन का स्कोर किया। 221 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शेखपुरा की टीम 194 रनों पर ढेर हो गई। विजेता टीम के मोनू शर्मा को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया। जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव गंगा कुमार यादव द्वारा पुरस्कार देकर उसे सम्मानि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.