पलामू, जून 12 -- छतरपुर। पलामू जिले की प्रमुख नदियों में एक बटाने के किनार स्थित तरीडीह पंचायत में किसानों की बड़ी आबादी निवास करती है। नदी के तट पर पंचायत का विस्तार होने के काण यहां के किसान पूरी तरह से कृषि पर निर्भर है और पूरे साल सभी फसलों की खेती करते हैं। लेकिन सबसे अधिक सब्जी का उत्पादन अब सभी किसान करने लगे हैं। कुछ वर्षों से भूमिगत जल स्रोत में कमी आने के कारण यहां के किसान सब्जी उत्पादन करने में खुद को असक्षम महसूस करने लगे हैं। किसानों को कई स्तर पर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ उन्नत बीज स्थानीय स्तर पर नहीं मिल पाता है। परेशान किसान जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के अलावा बिहार के डेहरी, औरंगाबाद और गया से उन्नत बीज, खाद और यंत्र खरीद कर लाते हैं और कड़ी मेहनत कर सब्जी व अन्य फसलों का उत्पादन कर रहे हैं। किसानों ने संवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.