उन्नाव, मार्च 27 -- उन्नाव, संवाददाता। शहर के दादामियां चौराहा स्थित एक मिनारी मस्जिद में रमजान माह दौरान 25 दिनों की तरावीह मुकम्मल होने पर अकीदतमंदों ने मौलाना मोहम्मद इरशाद रजा को सिक्कों से तौल कर सम्मानित किया गया। उन्होंने रमजान दौरान पूरी शिद्दत के साथ तरावीह की नमाज अदा कराई गई थी। उन्होंने जरुरतमंदों की मदद के लिए सिक्कों को मस्जिद कमेटी को सौंप दिया। जिससे गरीब व बेसहारों की भी मदद की जा सके। मौलाना का वजन 65 किलोग्राम था। दस के कुल 90 हजार सिक्कों का प्रयोग किया गया था। इस दौरान अल्पसंख्यक अध्यक्ष जनाब मोहम्मद नियाज, जनाब मोहम्मद शीबू बरकाती, मुतवल्ली जनाब रियाज अहमद, जनाब मोहम्मद वसीम खान, जनाब हाजी सिराज साहब और जनाब मोहम्मद जुबैर खान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.