औरंगाबाद, मार्च 8 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के तरार गांव से 80 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब धंधेबाज साकेत कुमार तरार गांव का रहने वाला है। यह कार्रवाई एएसआई सह एलटीएफ प्रभारी गोपाल प्रसाद सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा की गई। बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की तरार गांव में एक व्यक्ति शराब का निर्माण कर रहा है। जैसे ही पुलिस तरार हरिनगर वार्ड संख्या 12 में पहुंची तो एक बाइक पर सवार व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने लगा, जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया। उसके घर में खोजबीन करने पर दो मटमैला रंग का प्लास्टिक का बोरा और एक प्लास्टिक का बाल्टी पड़ा हुआ मिला। प्लास्टिक का बोरा खोलने पर छह-छह लीटर का सात पॉलिथीन जब्त किया गया, जिसमें करी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.