औरंगाबाद, दिसम्बर 2 -- दाउदनगर प्रखंड के तरारी में एसटीपी एंड ईएंडडी प्लांट के निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है। प्रशासनिक निर्देश पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेड़ों की कटिंग का कार्य शुरू हुआ, जिसे वन विभाग की देख-रेख में आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रारंभिक चरण में पेड़ कटवाकर उन्हें वन विभाग परिसर, औरंगाबाद भेजा जा रहा है। वन निरीक्षी ने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत 57 पेड़ों की कटिंग और लगभग 63 पौधों की शिफ्टिंग की जाएगी, जिसके बाद निर्माण कार्य आगे बढ़ेगा। जानकारी के अनुसार, जिस स्थल पर एसटीपी प्लांट का निर्माण प्रस्तावित है, वहां कुल 120 पेड़ मौजूद हैं, जिनमें से 57 पेड़ों को काटने की अनुमति दी गई है। इससे पहले भी पेड़ कटिंग की शुरुआत हुई थी, लेकिन स्थल चयन पर ग्रामीणों की आपत्ति के कारण कार्य रोक दिया गया था। बाद म...