आरा, सितम्बर 27 -- तरारी। स्थानीय तरारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार मालाकार का तबदला पीरो थाने में हो गया। शनिवार को नये थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने तरारी थाने में योगदान दे कमान संभाल ली है। राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष लालबाबू सिंह, पूर्व मुखिया सीपी सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह उर्फ भोली सिंह, मुखिया दीपक कुमार, पूर्व मुखिया रूपेश सिंह ने स्थानांतरित थानाध्यक्ष राजेश मालाकार की ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठता की खूब सराहना की। वहीं नये थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि विधि व्यवस्था संधारण में स्थानीय प्रतिनिधियों व समाजसेवियों के सहयोग से ही संभव है। दुर्गापूजा के दौरान हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर टिकी है। अशांति व अफवाह फैलाने वालों, नशाखोरी में संलिप्त शख्सों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें जेल जाना तय है।...