अलीगढ़, मार्च 9 -- -सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जमालपुर का मामला अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जमालपुर के पास शनिवार को तराबी पढ़कर लौट रहे युवक पर हमलावरों धारदार हथिायर से हमला कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। मोहल्ला शहंशाहबाद निवासी अनस शनिवार शाम नमाज के बाद तराबी पढ़कर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में पहंुचते ही हमलावरों ने उसके साथ मारपीट कर दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रिजवान और अमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षेां में मारपीट हुई थी। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.