रुद्रपुर, जून 22 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रविवार को तराई में करीब 32 एमएम बारिश दर्ज की गई। अगले चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। रविवार को हुई बारिश के बाद तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। रविवार को रुद्रपुर में सुबह साढ़े आठ बजे के आसपास झमाझम बारिश शुरू हुई। एक घंटा बारिश होती रही। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। दोपहर दो बजे बाद धूप निकलने से उमस बढ़ी। शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 35.5 और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जीबी पंत विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि रविवार को तराई में 32 एमएम बारिश दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि रविवार का अधिकतम तापमान 30.5 और न्यूनतम 26.5 डिग्री से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.