रुद्रपुर, मई 21 -- रुद्रपुर। बुधवार शाम हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम सुहावना हो गया। तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शाम करीब 5.30 बजे भी रिमझिम बारिश हुई। 25 मई तक गर्मी से राहत के आसार है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि 25 मई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इस दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी या बौछारें पड़ने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...