बहराइच, जुलाई 16 -- बहराइच,संवाददाता। तराई में कई दिनों से बादल घिर रहे थे, लेकिन बारिश न होने से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। बुधवार को भोर से ही आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद पछुआ हवाएं चलने पर मौसम का रंग बदला। झमाझम बारिश शुरू हुई। लगभग एक घंटे तक रुक-रुककर बारिश होने से उमस से लोगों को राहत मिली। धान रोपाई करने वाले किसान भी खुश दिखे। सभी तरह के फसलों को भी लाभ मिला। मौसम विभाग अगले 24 घंटे तक ऐसे भी मौसम के बने रहने का आसार जता रहा है। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। दोपहर में धूप निकली, लेकिन कुछ घंटे बाद फिर बादल घिर आए। शाम करीब साढ़े चार बजे तेज पछुआ हवाएं चलने लगी। इसके बाद रिमझिम बारिश शुरू हो गई। लगभग एक घंटे की बारिश में उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। जिन किसानों ने धान की रोपाई की थी। बारिश होने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.