सिद्धार्थ, जनवरी 30 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। तराई के आंगन में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दिन और रात के तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण ठंड और गलन का असर बना हुआ है। गुरुवार की सुबह हल्के कोहरे की चादर छाई रही, जिससे लोगों को सुबह के समय ठंड का सामना करना पड़ा। ठिठुरन के कारण खासकर बुजुर्गों, बच्चों और दिहाड़ी मजदूरों को परेशानी हुई। दिन चढ़ने के साथ कोहरा धीरे-धीरे छंटा और धूप निकल आई। धूप खिलते ही लोगों को कुछ समय के लिए राहत मिली। ग्रामीण इलाकों में लोग घरों के बाहर धूप सेंकते नजर आए, वहीं बाजारों में भी चहल-पहल दिखी। हालांकि यह राहत ज्यादा देर टिक नहीं सकी। शाम ढलते ही तापमान गिरने लगा और ठंडी हवा के साथ गलन ने एक बार फिर लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह के अनुसार गुरुवार को अध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.