रुद्रपुर, फरवरी 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। तराई क्षेत्र में पिछले दो दिनों से खिली धूप के बाद मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। रुद्रपुर और आसपास के इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई और लोगों को ठंड का अहसास फिर से होने लगा। पंतनगर स्थित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एएस नैन ने बताया कि अगले दो से चार दिनों तक मौसम का मिज़ाज इसी तरह बना रह सकता है। तापमान में बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है। सुबह कोहरा और हल्के बादल छाए रहेंगे, जबकि दोपहर बाद धूप निकलने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि आमतौर पर फरवरी में कोहरा कम देखने को मिलता है, लेकिन इस वर्ष अधिक ठंड के कारण ऐसा असामान्य बदलाव हो रहा है। मंगलवार को रुद्रपुर का अधिकतम तापमान 17.2 और न्यूनतम 11.5 डिग्री सेल्सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.