सिद्धार्थ, जनवरी 20 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। तराई के आंगन में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दिन में निकल रही गुनगुनी धूप लोगों को ठंड से थोड़ी राहत दे रही है, लेकिन सुबह और शाम घना कोहरा व गलन लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। ठंड का प्रकोप अब भी बरकरार है, जिससे जनजीवन पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाया है। सोमवार की सुबह इलाके में घने कोहरे के साथ हुई। दृश्यता कम रहने के कारण सड़कों पर आवागमन प्रभावित रहा। हालांकि, जैसे-जैसे दिन चढ़ा, कोहरा धीरे-धीरे छंट गया और धूप खिल उठी। धूप निकलने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। घरों के बाहर, छतों पर और खुले स्थानों पर लोग धूप सेंकते नजर आए। बाजारों में भी दिन के समय चहल-पहल कुछ बढ़ी। लेकिन राहत अस्थायी साबित हुई। शाम ढलते ही एक बार फिर कोहरा छाने लगा और गलन में इजाफा हो गया। ठंड बढ़ते ही लोग घरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.