सिद्धार्थ, दिसम्बर 23 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। तराई के आंगन में ठंड का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को भी दांत किटकिटाने वाली सर्दी और शीतलहर ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। सुबह से लेकर शाम तक सूर्य बादलों में छिपा रहा, जबकि दिनभर चलती हल्की पछुआ हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी। ठंड के चलते बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं अधिकतर समय रजाइयों में दुबके रहे। पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बर्फबारी का सीधा असर तराई के मैदानी क्षेत्रों में देखा जा रहा है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड परेशानी बढ़ा रही है। गलन भरी सर्दी के कारण लोग बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। इसका असर बाजारों की रौनक पर भी साफ नजर आ रहा है। नगर के प्रमुख बाजारों और सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.