सिद्धार्थ, जून 9 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। तराई में हर रोज गर्मी के बढ़ते ग्राफ ने अमाजन का जनजीवन अस्त व्यस्त कर रखा है। गर्मी से लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। इससे लोग सफर करने से बच रहे हैं। सुबह व शाम में गर्मी कम होने पर ही लोग जरूरी कामों को निपटा रहे हैं। रविवार को दिन का अधिकतम पारा 42.1 डिग्री व न्यूनतम 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तराई में जेठ की तपती दोपहरी में सूरज की तपिश कहर बरपा रही है। सुबह से तापमान हाई हो जाता है। सुबह 10 बजे से गर्मी के चलते लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। इस कारण लोगों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार की सुबह जैसे-जैसे दिन परवान चढ़ा वैसे-वैसे लोगों का हाल बेहाल हो गया। दोपहर 12 बजे के बाद सड़कों पर आमजन की आवाजाही कम हो गई। बाजारों में चहल पहल कम दिखी। गर्मी से बचने के लिए लोग घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.