पीलीभीत, जनवरी 15 -- पीलीभीत। तराई में लगातार भीषण कोहरा लोगों को दर्द दे रहा है। जन जीवन पर असर है। आवाजाही प्रभावित है। कोहरे की बीच पतंगबाज निराश हैं। जबकि रात में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री पर चला गया। यह अब तक की सबसे ठंडी रात रही। दिन में भी कोहरा छाया हुआ है। मकर संक्रांति के दिन मौसम का यह रंग रूप हर किसी को हैरान कर रहा है। हाइवे से लेकर गली मोहल्लों तक की चहल पहल गायब है। अपराहन बाद धूप निकलने के आसार के बीच मकर संक्रांति का त्योहार शारदा नदी और गामती नदी के तट पर मनाया जा रहा है। यहां स्नानार्थियों की संख्या है और आचमन कर पुण्य की डुबकी लगाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...