पीलीभीत, मार्च 9 -- होली पर्व पर रेलवे ने तराई के लोगों को होली स्पेशल ट्रेन की सौगात दी है। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन कासगंज से चलकर छपरा तक जाएगी। ट्रेन का संचालन 10 मार्च से शुरू किया जाएगा। 14 मार्च को होली का पर्व है। इसको लेकर ट्रेनों में अभी से यात्रियों की अत्यधिक भीड़ होने लगी है। स्पेशल ट्रेन न होने से यात्रियों को भारी सुविधा का सामना करना पड़ रहा है। भीड़ और यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए रेलवे की ओर से होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है। पीलीभीत -मैलानी रूट पर भी एक होली स्पेशल ट्रेन का संचालन आज से किया जाएगा। इसकी समय सारणी भी जारी कर दी गई है। यह ट्रेन सप्ताह में सोमवार और बृहस्पतिवार को कासगंज से छपरा तक रवाना होगी। वापसी में छपरा से मंगलवार और शुक्रवार को आएगी। कासगंज से चलकर ट्रेन पीलीभीत, पूरनपुर, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.