बलरामपुर, अक्टूबर 4 -- बलरामपुर,संवाददाता। तराई के मौसम में नमी बढ़ गई है। यह बदलाव लोगों की सेहत को बिगाड़ रहा है। खांसी, जुकाम,वायरल बुखार संग डेंगू व मलेरिया के संदिग्ध मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल के ओपीडी के बाहर सुबह से ही ऐसे मरीजों की भीड़ उमड रही है। अचानक बढ़े रोगियों की वजह से वार्ड फुल हो रहे हैं। चिल्ड्रेन वार्ड में संख्या बढ़ गई है। संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच को पैथालोजी भेजा जा रहा है। पिछले कई दिनों से दिन व रात के तापमान में बदलाव हो रहा है। शुक्रवार को दिन में तेज धूप संग बारिश से रात का तापमान और गिर गया। बदलते मौसम के मिजाज की वजह से वायरल बुखार, सर्दी जुकाम सहित अन्य संक्रामक रोगों ने पूरी तरह पांव पसार लिया है, जिससे लोग तेजी से बीमार हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जल जमाव व फैली गंदगी के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.