कानपुर, फरवरी 8 -- कानपुर, संवाददाता। कल्याणपुर में निर्माणाधीन मकान में तराई करते समय करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मध्य प्रदेश के जिला सागर के चांदवर निवासी 52 वर्षीय करन अहिरवार मजदूर थे। परिवार में पत्नी विनीता और चार बच्चे हैं। वह बीते कई महीनों से कल्याणपुर के मकड़ीखेड़ा स्थित विश्वकर्मा चौधरी के निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहे थे। वह मकान में ही परिवार के साथ रहते थे। शनिवार सुबह वह मकान में तराई कर रहे थे। तभी करंट लगने से वह घायल हो गए। परिजन उन्हें हैलट अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि करंट लगने से मजदूर की मौत हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.