गंगापार, दिसम्बर 13 -- बरसात के बाद ठंड के साथ ही गांवों में मच्छरों की भरमार के चलते समूचे मांडा क्षेत्र में सर्दी, खांसी और तरह तरह के बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। मांडा सीएचसी की ओपीडी में मरीजों की संख्या जहाँ पहले अधिकतम औसत डेढ़ सौ होती थी, वहीं अब यह औसत तीन सौ मरीजों से ऊपर पहुँच रही है। प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों की भरमार है। शनिवार को मांडा सीएचसी के चार ओपीडी में कुल 340 मरीज देखे गये। सीएचसी अधीक्षक डा अजीत सिंह ने बताया कि ज्यादातर मरीज बुखार, सर्दी व खांसी से संबंधित आ रहे हैं। प्लेटलेट्स की कमी के भी तीन चार मरीज आ रहे हैं, जिन्हें इलाज के साथ उचित परामर्श दिया जाता है। उन्होंने बदलते मौसम में लोगों से अपील की है कि फुल शर्ट और ऊनी कपड़े तथा जूते, मोजे पहनकर ही घर से बाहर निकलें और कान हर हा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.