पलामू, मई 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। तरहसी थाना क्षेत्र में बुधवार की रात हुई भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत और दर्जनभर लोगों की घायल होने की सूचना पाकर पांकी विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता गुरुवार को एमआरएमसीएच पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली। इस दौरान अस्पताल की लचर चिकित्सा व्यवस्था को देख विधायक काफी नाराज हुए। उन्होंने कहा कि घायलों की इलाज में देरी एवं लापरवाह कर्मचारियों के साथ-साथ संसाधनों की कमी गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने एमआरएमसीएच की हालत को देखते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से त्वरित संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की है। बताया गया है कि इस हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। विधायक डॉ. मेहता ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने परिजनों को ढांढस बं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.