सीवान, फरवरी 24 -- तरवारा, एक संवाददाता। जीबी नगर थाना क्षेत्र के सरैया गांव मे रविवार की शाम अनियंत्रित बाइक की ठोकर से एक वृद्ध की मौत हो गयी। मृत वृद्ध सरैया निवासी स्व. बाबू राम शर्मा का 80 वर्षीय पुत्र राम आधार शर्मा है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। बताया गया कि घटना तब हुई जब वृद्ध सड़क पर टहल रहे थे। इस दौरान सड़क पर तेज गति से आ रही एक बाइक ने अचानक पीछे से धक्का मार दिया। जबतक वृद्ध कुछ समझ पाते कि ठोकर लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।...