कानपुर, दिसम्बर 15 -- तालबेहट। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का अब तक खुलासा न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। रविवार की रात चोरों ने तरगुंवा गांव के चार घरों को निशाना बनाते हुए ताले चटका दिए। चोरी की वारदातों से आहत पीड़ित परिवारों ने सोमवार को पुलिस चौकी के सामने प्रदर्शन कर चोरों की जल्द गिरफ्तारी और खुलासे की मांग की। जानकारी के अनुसार, तरगुंवा निवासी ममता पत्नी महेश कुशवाहा के घर से 10 हजार रुपये नगद चोरी हुए। वहीं सुनीता पत्नी मुकेश रैकवार के घर से सोने-चांदी के आभूषण व 5 हजार रुपये नगद पार कर दिए गए। धनश्याम रैकवार के घर से 3 हजार रुपये नगद व जेवरात, जबकि नारायण पुत्र चैनु रैकवार के घर से सोने-चांदी के जेवरात सहित 45 हजार रुपये नगद चोरी होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी रक्षपाल सिंह, कोतवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.